7 सितंबर 2014 - 15:34
आतंकवाद से मुक़ाबले के लिये अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि आतंकवाद और उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ईरान के टीवी चैनल 3 से बातचीत में दाइश गिरोह को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ ईरान के सहयोग के बारे में कहा कि अमेरिकी इस संबंध में अब तक गंभीर नहीं हैं और आतंकवाद को लेकर दोहरे मापदंड के आधार पर उन्होंने सीरिया में विभिन्न तरीकों से दाइश का समर्थन किया है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अभी दाइश के खतरे को सही तरह से नहीं समझा गया है कि विश्व समुदाय उसके खिलाफ़ कुछ करे हालांकि ईरान, इस गिरोह के ख़तरे को पहले ही से भांप गया था और ईरान के राष्ट्रपति ने पिछले साल हिंसा और उग्रवाद के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का जो प्रस्ताव रखा था, इस ख़तरे ही के मद्देनजर था।